Suspended: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, हरदा-भोपाल के 2 अधिकारी निलंबित

mp news suspended

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन (Madhya Pradesh Warehousing & Logistics Corporation) तरूण कुमार पिथोड़े ने हरदा (Harda) के गुणवत्ता नियंत्रक शैलेष पाटिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) किया है।निलंबन (Suspended) उपरांत उनका मुख्यालय क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वहन भत्ता देय होगा।

Betul News: कोरोना की जानकारी छुपाई, पंचायत निरीक्षक निलंबित, शिक्षक को नोटिस

दरअसल, हरदा निवासी रामनारायण पटेल द्वारा शिकायत की गई थी कि चौकड़ी समिति द्वारा खरीदे गये चने को सरकारी वेअरहाउस में भंडारण के दौरान चने के आकार की लाल मुरम मिलाई गई। शाखा सुल्तानपुर में बड़े स्तर पर गेहूँ एवं चने में पाई गई नमी का फायदा उठाकर लगभग पौने 3 करोड़ रूपये का गेहूँ एवं चना बाजार में बेच दिया गया, समर्थन मूल्य में खरीदे गये सफेद एवं लाल चने में से व्यापारियों से रूपये 250/- प्रति क्विंटल लेकर लाल चना के स्थान पर सफेद चना प्रदाय किया गया।

वही ट्रक में लोड कराने की हम्माली 150/- व्यापारियों से वसूल कर हम्मालों को मात्र 75/- का भुगतान करना, एवं अन्य शिकायत  पाटिल के विरूद्ध शिकायकर्ता द्वारा की गई थी।पाटिल के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच के संबंध में मुख्यालय स्तर से तीन सदस्यीय जॉच दल का गठन करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे।लेकिन संतुष्ट जवाब ना मिलने पर  मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 की कंडिका 09 (1) (क) के तहत निलंबित (Suspended) कर दिया।

यह भी पढ़े.. MPPSC : उम्मीदवारों को बड़ी राहत, 11 अप्रैल को होनी वाली प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

वही राज्य शासन (MP Government) ने तत्कालीन अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मण्डल इंदौर (Indore) वर्तमान में मुख्य अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिक्षेत्र कार्यालय इंदौर ए के संतोषी को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended)कर दिया है।यह कार्रवाई संतोषी द्वारा स्टेडियम निर्माण कार्यों में की गई अनियमितताओं के लिए की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews