MP में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, कई अफसर होंगे इधर से उधर

MP में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, कई अफसर होंगे इधर से उधर

भोपाल।

सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने हिसाब से प्रशासनिक जमावट करने में जुटी है। आए दिन अफसरों के तबादले किए जा रहे है, लंबी लंबी लिस्ट जारी हो रही है। हाल ही में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे और अब आईएएस समेत कई बड़े अफसरों के फेरबदल की तैयारी है।बताया जा रहा है कि प्रशासनिक फेरबदल में 30 से ज्यादा अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। माना जा रहा है दो-तीन दिन में सूची सामने आ सकती है

खबर है कि एक बार फिर सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने वाली है, इसमें प्रमुख सचिव, सचिव, कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर से लेकर अन्य स्तर के अधिकारी प्रभावित होंगे।जिनके तबादले किए जाने है उन आईएएस अधिकारियों के नाम भी तय हो गए हैं। कुछ नामों को लेकर अभी मुख्यमंत्री की हरी झंडी नहीं मिली है, इसलिए मंगलवार को सूची जारी नहीं हो पाई। करीब दो दर्जन अधिकारियों की सूची में प्रमुख सचिव, सचिव और कलेक्टर से लेकर कुछ नगर निगमों के आयुक्त व जिला पंचायतों के सीईओ भी शामिल हैं।

उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव मंगलवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त हो गए।चुनाव आयोग की सहमति से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति नीलम शमी राव भी अलगे सप्ताह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा सकती हैं।इसके पहले प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा हरिरंजन राव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं तो प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल ने कोल इंडिया के अध्यक्ष का पद संभाल लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews