BJP का मिशन 2023 : चुनावों से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल, पांच संभाग के प्रभारी बदले

BJP का मिशन 2023 : चुनावों से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल, पांच संभाग के प्रभारी बदले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मिशन 2023 (BJP Mission 2023) की तैयारी में जुटी भाजपा ने आज भोपाल में कोर ग्रुप की बैठक की।  बैठक में संगठन को और मजबूती देने पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच संभागों के प्रभारियों को बदल दिया।

बैठक में 5 संभागों के प्रभारी बदले जाने का फैसला लिया गया। इनमें हरिशंकर खटीक को चंबल संभाग का प्रभारी बनाया गया है, कविता पाटीदार को जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक शर्मा को उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया गया वहीं कांतदेव सिंह को भोपाल संभाग की जिम्मेदारी मिली है इसके अलावा शरदेंदु तिवारी को शहडोल संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – गुरुद्वारा पहुंचे सीएम शिवराज ने मत्था टेका, लंगर में प्रसाद खाया, सेवा की

2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज हुई कोर ग्रुप की बैठक (BJP core group meeting) में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। संगठन स्तर पर कहाँ क्या जरूरत है, कहाँ और बेहतर किया जा सकता है, इसपर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने इस IPS अधिकारी को जिले से हटाकर भेजा PHQ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews