मकर सक्रांति : 15 जनवरी को भोपाल के सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश

मकर सक्रांति : 15 जनवरी को भोपाल के सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश

 भोपाल। देश भर में मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है| मकर सक्रांति का पर्व आमतौर पर 14 जनवरी को मनाया जाता है, मगर इस बार यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा|  मकर सक्रांति (15 जनवरी) पर भोपाल के शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को अवकाश के आदेश जारी कर दिए।

दरअसल, मध्‍य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 के लिए चार स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इसमें 22 अगस्त गणेश चतुर्थी, 13 नवंबर दीपावली (दक्षिण भारतीय) और तीन दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) शामिल हैं। मकर सक्रांति पर 15 जनवरी को भोपाल के शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। पिछले साल तक यह चारों अवकाश ऐच्छिक थे। कर्मचारी संगठनों इस फैसले का स्वागत किया है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये जा चुके हैं| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews