माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परीक्षा शुल्क वृद्धि का विरोध, 300 संस्थान संचालकों ने सौंपा ज्ञापन

परीक्षा शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए 300 से अधिक संस्थानों के संचालकों ने ज्ञापन प्रस्तुत किया। संचालकों ने विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के पुराने कर्मचारियों को हटाने का विरोध भी किया और विश्वविद्यालय के पीजीडीसीए और डीसीए को शासकीय सेवाओं में मान्यता देने की मांग की।
Opposition to Examination Fee Hike

Opposition to Examination Fee Hike : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा बीच सत्र में परीक्षा शुल्क वृद्धि के खिलाफ प्रदेश के करीब 300 से अधिक संबद्ध संस्थानों के संचालकों ने बुधवार को बिशन खेड़ी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम उप कुलसचिव को दिया गया, जिसमें संचालकों ने परीक्षा शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

इसी के साथ, विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को हटाने और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे पीजीडीसीए एवं डीसीए जैसे कोर्सों को शासकीय सेवाओं में मान्यता देने की भी अपील की गई। ज्ञापन में उप कुलसचिव के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि संगठन की मांगों को ध्यान में रखते हुए छात्र हित में विश्वविद्यालय जल्द ही निर्णय लेगा।

समस्याओं के समाधान की मांग

माखनलाल एसोसिएटेड स्टडी इंस्टीट्यूट (ASI) निदेशक कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष पंकज ने बताया कि बीच सत्र में की गई परीक्षा फीस वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं और केंद्र संचालकों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी के विरोध में संस्थान संचालकों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्र हित में निर्णय लेने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के बाद उपकुल सचिव ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय जल्द ही संगठन की मांगों पर विचार कर छात्र हित में उचित कदम उठाएगा।

ये रहे उपस्थित 

बीच सत्र में अचानक की गई परीक्षा फीस वृद्धि ने छात्रों और संचालकों के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। संचालकों का कहना है कि इस प्रकार की वृद्धि से छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्ञापन सौंपते समय विश्वविद्यालय के उपकुल सचिव सहित अविनाश बाजपेई, बबीता अग्रवाल (ASI), संगठन के उपाध्यक्ष विनोद आदित्य तिवारी, सचिव नंदन जोशी, सह-सचिव प्रदीप साहनी, कोषाध्यक्ष सुधीश नायर और संगठन मंत्री सिद्धार्थ शेखर अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में संबद्ध संस्थाओं के निदेशक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews