
भोपाल के रातीबड़ से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक ने सुसाइड से पहले अपना वीडियो बनाया और ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। वीडियो मे युवक कहते नजर आ रहा है कि वो फाइनेंस कंपनी को लोगों से परेशान है वो उस पर और उसकी पत्नी को लगातार पैसे देने का दबाव बना रहे है जिससे तंग आकर वो खुद की जान दे रहा है। जिस वक़्त मृतक युवक हेमंत कुशवाह ने जान दी उस समय वो अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर आया था। साथ ही मरने से पहले युवक ने पत्नी, बच्चे,माँ और भाई को याद करते हुए सभी से माफी मांगी और कहाँ मेरे मरने के बाद 75 लाख का इन्सोरेंस का पैसा मिल जाएगा जिससे सारी परेशानी ठीक जो जाएगी। बताया जा रहा है हेमन्त कुशवाह ने सीहोर के क्रीसेंट वाटर पार्क जहर स्थित खाया है क्योंकि वही पर ज़हर की पन्नी नज़र आ रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

