सिग्नल तोड़ने से मना करने पर आरक्षक से भिड़ गया युवक, मामला दर्ज

man-was-fight-with-constable-for-refusing-to-break-the-signal

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना चेतक ब्रिज के पास गुरुवार की है। जहां एक युवक रेड लाइट में वाहन निकालने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने उसे सिग्नल तोडऩे से मना किया। जिससे झुंझलाकर आरोपी ने पुलिसवाले से झूमाझटकी कर दी। जिसके बाद में फरियादी आरक्षक ने थाना गोविंपुरा में आरोपी युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करा दिया। 

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार दीपक नाकर यातायात पुलिस में आरक्षक हैं। बुधवार शाम वह चेतक ब्रिज रोटरी पर यातायात व्यवस्था में लगे हुए थे। रेड लाइट होने पर चेतक ब्रिज से आईएसबीटी की तरफ स्कूटर लेकर जा रहे ईशाक कुरैशी नाम के युवक को रोका तो वह बदतमीजी करने लगा। पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को समझाया कि रेड लाइट में वाहन निकालने पर एक्सीडेंट हो सकता है, साथ ही चालानी कार्रवाई थी। लेकिन आरोपी युवक पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगा। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर उसे गोविंदपुरा थाने ले जाया गया,जहां उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews