माणक अग्रवाल की एमपी ब्रेकिंग न्यूज से खास बातचीत, निष्कासन को लेकर कही ये बड़ी बात

माणक अग्रवाल की एमपी ब्रेकिंग न्यूज से खास बातचीत, निष्कासन को लेकर कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र कांग्रेस कमेटी (MP Congress) द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल (Manak Aggarwal) को प्राथमिक सदस्यता के साथ पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस मामले पर एममपी ब्रेकिंग न्यूज ने माणक अग्रवाल से खास चर्चा की।

ये भी देखिये – निकाय चुनाव से पहले MP कांग्रेस का बड़ा एक्शन- वरिष्ठ नेता पार्टी से निष्कासित, मचा हड़कंप

माणक अग्रवाल ने कहा कि उन्हें ये नहीं मालूम था कि कांग्रेस में गोडसे का विरोध करना महंगा पड़ेगा और गोडसे का समर्थन करने वालों को स्थान दे दिया जाएगा। उन्होने कहा कि हम विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहे हैं और कभी किसी बात की परवाह नहीं की है। उन्होने साफ कहा कि ये उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है और उन्होने इसके लिए कुछ बड़े नाम भी लिये हैं। उन्होने कहा कि वो हमेशा इस बात की लड़ाई लड़ेंगे कि गोडसे की आरती उतारने वाले कांग्रेस में नहीं रहें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews