दो माह में मंडल को टिकट चेकिंग से रुपये 8.99 करोड़ की कमाई

Summer Season Special train

Summer Season Special

Bhopal –  Earning crores from ticket checking : मण्डल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रश्मि बघेल के नेतृत्व में भोपाल मण्डल में वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम दो माह (अप्रैल एवं मई 2023) में टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा बिना टिकट/अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 197105 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 5,99,71,005/- वसूल किया गया। अनियमित टिकट यात्रियों के 58263 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 2,98,05,485/- वसूल किया गया। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 436 मामले पकड़े गए, जिनसे रुपये 96,240/- वसूला गया।

इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम दो माह (अप्रैल एवं मई 2023 ) की अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 255804 मामले पकड़े गए, जिनसे कुल रुपये 8,98,72,730/- रेल राजस्व प्राप्त हुआ। यात्रियों से अनुरोध है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अतः प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews