मनोज मनु को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईटीवी नेटवर्क से जुड़े

मनोज मनु को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईटीवी नेटवर्क से जुड़े

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मनोज मनु (Manoj Manu) इंडिया न्यूज़ नेटवर्क (India News Network) के कार्यकारी संपादक बनाए गए हैं। इंडिया न्यूज़ नेटवर्क देश का बड़ा न्यूज़ नेटवर्क है जिसके 11 न्यूज़ चैनल हैं। दो नेशनल इंडिया न्यूज़ और न्यूज़ newsx (इंग्लिश )के साथ साथ नौ रीजनल चैनलों की शृंखला है।

मनोज मनु इंडिया न्यूज़ के नेशनल चैनल पर जल्द ही एक घण्टे के ख़ास शो में एंकरिंग करते हुए नजर आँएंगे। साथ ही इंडिया न्यूज़ के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ चैनल को भी हेड करेंगे ।इंडिया न्यूज़ नेटवर्क का TV के साथ print का भी बड़ा नेटवर्क है ।ये न्यूज़ नेटवर्क समाचार पत्र संडे गार्जियन ,‘द डेली गार्जियन ‘और दैनिक ‘आज समाज ‘के विस्तार की योजना मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh Chhattisgarh) में बना चुका है जिसका ज़िम्मा भी मनोज मनु को दिया गया है।

अपनी अनूठी कार्यशैली और वाकपटुता के चलते उन्होंने देश के शीर्ष पत्रकारों में अपना नाम दर्ज कराया है ।इसके साथ-साथ मनोज मनु एक बेहद अच्छे कार्टूनिस्ट भी हैं। ग्वालियर के स्वदेश पेपर से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले मनोज मनु ने सफलता की कई आयाम छुए हैं और उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews