
Controversy over Manoj Muntashir statement : मशहूर कवि और पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर द्वारा भोपाल में दिए गए बयान पर बवाल हो गया है। भोपाल के रविंद्र भवन में बात करते हुए मनोज मुंतशिर लोगों से कह गए कि विदेशी माता से उत्पन्न पुत्र राष्ट्रभक्त हो नहीं सकता, सवाल डीएनए का है। इसके पहले उनकी प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से हुई मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट किया है।
तेरी मिट्टी में मिल जावा जैसे गीत के गीतकार मनोज मुंतशिर रविवार को भोपाल में थे। रविंद्र भवन में मे भारत में विषय पर बोलते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा भारत दुनिया में एक अकेला देश है जहां देशभक्ति सिखानी नहीं पड़ती, इसे हम डीएनए में लेकर पैदा होते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘दुख तब होता है जब गैर जिम्मेदारना नेता इस तरह का बयान देते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के भारतीय सैनिकों के चाइनीज़ सैनिकों से पिटने वाले बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे शर्मनाक बयान भला कोई कैसे दे सकता है। लेकिन मैंने चाणक्य को पढ़ा है। चाणक्य ने कहा था कि विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। प्रॉब्लम डीएनए का है।’
मनोज मुंतशिर के इस बयान से ठीक पहले प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उनसे मिलने पहुंचे थे। कांग्रेस ने इसे लेकर कटाक्ष किया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने ट्वीट किया है और ट्वीट में लिखा है ‘मध्य प्रदेश के गृहमंत्री से मुलाकात और उसके बाद आपत्तिजनक बयान! मनोज मुंतशिर जी कलाकार है कलाकार ही रहिए, बीजेपी के एजेंट मत बनिये। नफरत फैलाकर देशभक्ति नहीं हो सकती। सलाह दे रहा हूं, सुधर जाइए। देश को तोड़ना छोड़िए।’ वहीं कांग्रेस मीडिया सेल की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने लिखा है ‘नफरत का जहर उगलने भोपाल पहुंचा मनोज मुंतशिर कुछ दिन पहले सेक्यूलर बात करने वाला मनोज मुंतशिर आज अपने धंधे को बचाने के लिए भाजपा का एजेंट बन राष्ट्रभक्ति की बात कर रहा है।’ मनोज मुंतशिर के बयान और गृहमंत्री से उनकी मुलाकात पर जिस तरह से सनसनी बढ़ी है उसे लेकर लगता है कि अब यह मुद्दा आगे बढ़ेगा और कांग्रेस इसे लेकर जमकर हमलावर होगी।
[dgv_vimeo_video id=”782825691″]
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री से मुलाकात और उसके बाद आपत्तिजनक बयान….. मनोज मुंतशिर जी, कलाकार है कलाकार ही रहिए…. बीजेपी के एजेंट मत बनिए ।
नफरत फैलाकर देश को तोड़ना "देशभक्ति" नही हो सकती ।
सलाह दे रहा हूँ … सुधर जाइये ।
नफरत छोड़ो भारत जोड़ो । pic.twitter.com/qpTzimiPMi— Dr.Vikrant Bhuria (@VikrantBhuria) December 20, 2022
*नफरत का जहर उगलने भोपाल पहुंचे मनोज मुंतशिर कुछ दिन पहले सेक्यूलर बात करने वाले मनोज मुंतशिर आज अपने धंधे को बचाने के लिए भाजपा का एजेंट बन राष्ट्रभक्ति की बात कर रहे है मनोज शुक्ला…* pic.twitter.com/rjo2z3jsEL
— Sangeeta Sharma🇮🇳 (@SangeetaCongres) December 20, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

