मैन्युफैक्चर है Viral Video- कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में शुरू हुए वायरल ऑडियो(viral audio) पर बीजेपी(BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय(kailash vijayvargiya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विजयवर्गीय ने कहां है कि ऑडियो पूरी तरह से मैन्युफैक्चर है। हर पार्टी अपने आलाकमान से पूछ कर ही काम करती है। वहीं उन्होंने उपचुनाव(by-election) पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी सभी 24 सीट जीतेगी।

दरअसल गुरुवार को मीडिया(media) से बात करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव किया जाए कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता है।जिनकी आदत है शोर करने की। चूहे को चिंदी मिल जाती है तो वह बजाज खाना खोल ही लेता है।

कांग्रेस के लोगों को अपनी ही पार्टी पर भरोसा नहीं

कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर के लोगों को अपने ही पार्टी के नेतृत्व में भरोसा नहीं है। वह अपने ही पार्टी के बयानबाजी से कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। इस तरह अगर कांग्रेसी खुद अपनी पार्टी के विधायक नहीं संभाल पा रहे हैं तो इसमें किसी और की क्या गलती है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि आज जो भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आया है वह विधायक अमूल का दूध पीते नहीं थे।

कांग्रेस के लोग बर्बाद कर सकते हैं किसी का भी समय

कांग्रेस के वायरल ऑडियो पर जेल जाने के विषय में सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के लोग काफी फ्री हैं। वह किसी का भी समय बर्बाद कर सकते हैं। ऐसे में वो जहां जाना चाहे, जा सकते हैं।

भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

इसी बीच प्रदेश तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। ऐसे लोगों को जागरूक किया जाएगा। कोरोना हमारे साथ रहेगा और हमें भी इसके साथ ही रहना होगा।  वहीं उन्होंने इंदौर की जनता की तारीफ भी की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews