Organ Donation in Bhopal : भोपाल के युवक के अंगों से रोशन होगी कई जिंदगियां, अहमदाबाद में धड़केगा दिल

Organ Donation in Bhopal

Organ Donation in Bhopal : भोपाल के एक युवक के अंगों से कई जिंदगियां रोशन होने वाली है। दरअसल, युवक के अंगों से भोपाल, इंदौर, हैदराबाद और अहमदाबाद के मरीजों की जिंदगी खुशियों से भरने वाली है। युवक का दिल अब अहमदाबाद में धड़केगा तो किडनी के साथ कई अंग से इंदौर, भोपाल और हैदराबाद में नया जीवन लोगों को मिलेगा। ऑर्गन को जल्द मरीजों तक पहुंचाने के लिए पहली बार शहर में तीन ग्रीन कारीडोर बनाए गए है। ऐसे में दिल को एयरपोर्ट तक पहुंचाने में सिर्फ 12.31 मिनट लगे।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह हार्ट अहमदाबाद विशेष विमान से पहुंचाया वहीं लिवर इंदौर के चौइथराम हॉस्पिटल पहुंचाया गया तो किडनी चिरायु हॉस्पिटल और दूसरी किडनी सिद्धान्ता अस्पताल पहुंचाई गई। साथ ही दोनों दिव्य ज्योतियों का नेत्रदान हमीदिया हॉस्पिटल में किया गया। ये सब अंग दान का समन्वय सुनील राय, काउन्सलर भोपाल ऑर्गन डोनेशन सोसायटी और डॉ राकेश भार्गव, कमल सलूजा किरण फाउंडेशन के सानिध्य में किया गया।

बताया जा रहा है कि 17 सितंबर के दिन नर्मदापुरम के सोहागपुर के रहने वाले अनमोल जैन का एक्सीडेंट हो गया ता उसके बाद उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। कई महीनों तक उसका इलाज किया गया लेकिन कुछ ना हो पाने की वजह से परिवार ने बड़ी मुश्किल से ये फैसला लिया कि अंगदान किया जा सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों ने अस्पताल के डाक्टरों के साथ चर्चा की। उसके बाद युवा के अंग उन रोगियों को दान किए गए, जिन्हें उनकी सख्त जरूरत थी।

बता दे पहली बार भोपाल में तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए वो भी अंगों को मरीजों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए बनाएं। जिसमें सबसे पहले हार्ट अहमदाबाद के लिए भेजा गया। ऐसे में पहला कॉरिडोर सिद्धांत हॉस्पिटल से एयरपोर्ट तक बनाया गया। वहीं दूसरा सिद्धांत हॉस्पिटल से चिरायु अस्पताल के लिए किडनी भेजने के लिए बनाया गया। आखिरी कॉरिडोर सिद्धांत अस्पताल से इंदौर लिवर भेजने के लिए बनाया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews