कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश में निर्देश जारी,कई पाबंदियां लगाई गई

कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश में निर्देश जारी,कई पाबंदियां लगाई गई

corona

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ने कोरोना महामारी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। सरकार के इस निर्देशों में स्कूल और कॉलेजों को 31 मार्च 2020 तक बंद रखने, सिनेमा हॉल और मैरिज हॉल को भी 31 मार्च तक बंद रखने, लाइब्रेरी, वाटर पार्क, जिम और स्विमिंग पूल को भी बंद रखने, आंगनवाड़ियों को भी 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आधिकारिक यात्राओं, प्रशिक्षण और सार्वजनिक समारोह पर भी 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी धार्मिक प्रमुखों से निवेदन किया गया है कि वे भी धार्मिक आयोजन कम से कम करें। 20 से अधिक लोगों की सभाओं के आयोजन पर कानूनी उपाय से रोकथाम के आदेश दिए गए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि विशेष तैयारियां किए जाएं और आपदा परिस्थिति से निबटने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान किए जाएं। यह निर्देश प्रमुख सचिव विधानसभा को भी भेजा गया है इसलिए लग रहा है कि अब विधानसभा का सत्र भी शुरू नहीं होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews