MP उपचुनाव का ब्लूप्रिंट तैयार करने BJP में मैराथन बैठकें, सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल

MP उपचुनाव का ब्लूप्रिंट तैयार करने BJP में मैराथन बैठकें, सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उप-चुनाव (By-election) जल्द होने के संकेत मिलते ही भाजपा (BJP) पूरी तरह चुनावी मूड में आ गई हैम शनिवार को सीएम हाउस (CM House) में हुई मंत्रियों की बैठक के बाद अब रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय (BJP Office) में प्रदेश के सभी सांसद और विधायकों (MP And MLA) को बुलाया गया है। इसमें सांसद और विधायकों के सुझाव के बाद चुनावी तैयारियों का ब्लू प्रिंट (Blue print) तैयार किया जाएगा। बैठक में हाल ही में इस्तीफा देने वाले सभी विधायकों को भी बुलाया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar), सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (State President VD Sharma) समेत अनेक नेता मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर अक्टूबर माह में उपचुनाव संभावित है। चुनाव आयोग (Election commission) के रूप से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में आयोग चुनावी तिथियों का ऐलान कर सकता है। आयोग के रुख को देखते हुए भाजपा सक्रिय हो गई है। चुनाव वाली सीटों पर बैठकों का एक दौर खत्म हो चुका है। रविवार को प्रदेश संगठन ने सभी मंत्री सांसद और विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी संभागों के संभागीय संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया है। बैठक में चुनाव को लेकर अब तक किए गए कामों की जानकारी संगठन विधायकों को देगा। इसके अलावा विधायकों को विधानसभा वार (Assembly wise) जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इस तरह जातिगत गणित और भौगोलिक स्थितियों के हिसाब से सांसदों को भी तीन से चार विधानसभा क्षेत्र में समय देने के लिए कहा जाएगा।

हर विधानसभा के लिए अलग रणनीति
भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट टीम (Election management team) उप चुनावों को लेकर पिछले 3 महीनों से होमवर्क कर रही है। इस टीम ने जातिगत और सामाजिक गणित के हिसाब से हर विधानसभा के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार की है। इसके बारे में भी सांसद और विधायकों को बताया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews