भोपाल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पूरे घर का सामान जलकर हुआ खाक

भोपाल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पूरे घर का सामान जलकर हुआ खाक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) की पूजा कॉलोनी में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। आगजनी की यह घटना इतनी भयावह थी कि मकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर में मौजूद गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया था जिसे बाहर फेंक कर बुझाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पाकर बड़े हादसे को होने से रोका गया।

पूजा कॉलोनी में रहने वाले सुनील विश्वकर्मा के मकान में आगजनी की ये घटना हुई है। शाम 6 बजे अचानक शार्ट सर्किट होने के बाद घर में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और 1 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। घटना में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

Must Read- Himesh Reshammiya की नई फिल्म का टीजर देख चकराया दर्शकों का दिमाग, सिंगर को जमकर किया ट्रोल

घर में मौजूद गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली थी लेकिन फायर ब्रिगेड और रहवासियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। गैस सिलेंडर को तुरंत ही बाहर निकाल कर आग बुझाई गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आगजनी की इस भीषण घटना की खबर तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गई और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों को यह डर था कि कहीं इस हादसे में गैस सिलेंडर ना फट जाए लेकिन समय रहते उठाए गए कदम से बड़ा हादसा होने से टल गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews