भोपाल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, फिल्मी कलाकार और भजन गायक देंगे प्रस्तुति

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 12 से अधिक टीमें शामिल होगी। वहीं, जीतने वाली टीम को 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। बता दें कि यह प्रतियोगिता प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होती है।
भोपाल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, फिल्मी कलाकार और भजन गायक देंगे प्रस्तुति

Bhopal News : राजधानी भोपाल में 27 अगस्त को भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा करोंद चौराहा पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि यह प्रतियोगिता प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होती है, जोकि लगातार पिछले 18 सालों से आयोजित हो रही है। जिसमें लाखों दर्शक पहुंचेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

12 से अधिक टीमें होंगी शामिल

बता दें कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 12 से अधिक टीमें शामिल होगी। वहीं, जीतने वाली टीम को 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, सांसद, मंत्रीगण, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

भजन गायक देंगे प्रस्तुति

इसे लेकर सुमित पचौरी ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता हर साल बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। हर बार बाहर से मुख्य अतिथियों को बुलाया जाता है, जो महफिल में चार-चांद लगा देते हैं। वहीं, इस बार फिल्मी कलाकार पद्मिनी कोल्हापूरी, गुलशन ग्रोवर सहित हास्य नाटक हप्पू की उलटन पलटन की गीतांजलि मिश्रा शामिल होंगी। इसलिए लोगों खासकर युवाओं में अलग जोश देखने को मिल रहा है। साथ ही भजन गायक हेमंत बृजवासी अपनी प्रस्तुति देंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews