डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना पर भड़के रामेश्वर शर्मा, बोले- भारत की किसी भी बेटी का अपमान सहन नहीं होगा

सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना विभूतिखंड में मौलाना रशीदी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस ने मौलाना साजिद रशीदी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 196, 197, 352, 353 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है
Maulana Sajid Rashidi Dimple Yadav Rameshwar Sharma

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी से छिड़ा विवाद संसद तक पहुंच गया है बड़ी बात ये है कि इसपर समाजवादी पार्टी और इंडिया ब्लाक की पार्टियाँ चुप हैं लेकिन एनडीए और उसके घटक दल विरोध कर रहे हैं, मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने इसपर विरोध जताया है और मौलाना को चेतावनी दी है।

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को महिला समाज के लिए की गई अभद्र टिप्पणी कहा है, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- मौलाना को अपनी औकात में रहना चाहिए, उन्होंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया उसका अधिकार किसी भी मौलाना को ना पहले था ना आज है और ना कल रहेगा।

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा की चेतावनी 

BJP नेता ने कहा कि वो बेटी किसी की भी पत्नी हो सकती है किसी भी दल की नेता हो सकती है लेकिन वो भारत की बेटी पहले है इसलिए ये ध्यान रखना डिम्पल यादव भारत की बेटी है उनके बारे में जो शब्द मौलाना ने कहे हैं उसके लिए माफ़ी मांगनी होगी वर्ना इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, भले ही वो सपा की नेता हैं लेकिन हमारी बहन है भारत की बेटी है।

दिल्ली की मस्जिद में सपा की बैठक से जुड़ा है विवाद 

दरअसल पूरा मामला दिल्ली की एक मस्जिद में समाजवादी पार्टी के नेताओं की बैठक से जुड़ा है जिसमें सपा के नेताओं के साथ सपा सुप्रीमो सांसद अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव, इकरा हसन सहित अन्य कई लोग शामिल हुए, मस्जिद में सियासी बैठक पर बवाल मच गाय और ये बवाल जब और बढ़ गया जब मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के पहनावे पर टिप्पणी दी।

मौलाना साजिद रशीदी ने की ये टिप्पणी 

जानकारी के मुताबिक एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान मौलाना रशीदी ने मस्जिद में बैठक की अनुमति देने वाले इमाम को हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की, वहीं उन्होंने डिंपल यादव की मौजूदगी और बिना सिर ढके मस्जिद में आने पर ऐतराज जताया, उन्होंने कहा कि क्या डिंपल ऐसे ही बिना सिर ढंके मंदिर जाती है, मौलाना के इस बयान पर बहस छिड़ गई है और उनका विरोध हो रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews