भोपाल-MBBS इंटर्न करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर आंदोलन जारी

27 जुलाई 2026 (सोमवार) सुबह 11:00 बजे से गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल के दो एमबीबीएस इंटर्न डॉ. संकेत एवं डॉ. कृष्णा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ करेंगे। इंटर्न्स  का कहना है कि यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता।
Strike mbbs student

MBBS interns to go on an indefinite hunger strike

मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स द्वारा इंटर्न स्टाइपेंड को वर्तमान ₹14,337 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह किए जाने की मांग को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन अब अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। लगातार ज्ञापन, शांतिपूर्ण पदयात्रा, बाइक रैली, कार्य बहिष्कार तथा शासन के समक्ष बार-बार अपनी बात रखने के बाद अब इंटर्न्स भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इंटर्न्स का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद सरकार ने अब तक कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

इंटर्न्स अब बैठेंगे भूख हड़ताल पर 

इंटर्न्स  ने अब भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया है। 27 जुलाई 2026 (सोमवार) सुबह 11:00 बजे से गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल के दो एमबीबीएस इंटर्न डॉ. संकेत एवं डॉ. कृष्णा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ करेंगे। इंटर्न्स  का कहना है कि यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता।

प्रेस से करेंगे बात 

इंटर्न्स आंदोलन की वर्तमान स्थिति, भूख हड़ताल की रूपरेखा एवं आगामी रणनीति साझा करने 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे (Sharp) हमीदिया अस्पताल, भोपाल में एक प्रेस वार्ता भी आयोजित कर रहे है। इंटर्न्स  ने अपील की है कि उनका आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संविधान सम्मत है। उनका उद्देश्य केवल मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स को उनके कार्य एवं योगदान के अनुरूप सम्मानजनक एवं न्यायोचित स्टाइपेंड दिलाना है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews