
क्राइम ब्रांच भोपाल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 15.14 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ है, पुलिस ने आरोपी सैफुद्दीन और आशू उर्फ शाहरूख को गिरफ्तार किया है।
चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में हुए खुलासे में यह सामने आया है कि आरोपी क्लब पार्टियो में एमडी पाउडर सप्लाई करते थे। आरोपी क्लब पार्टियों में लड़कियों को एमडी का नशा करा कर उनका शोषण करते थे। ड्रग तस्कर जिम में वजन घटाने के नाम पर ड्रग्स को फायदेमंद बताते थे,फिटनेस और पार्टी के नाम पर युवाओं को जोड़कर ड्रग्स की शुरुआत कराई जाती थी।इसके साथ ही आरोपी पार्टी में जोड़ने के लिए ऊँचा जॉब और वेतन का भी प्रलोभन देते थे। शहर के नौकरीपेशा और महत्वाकांक्षी ग्रामीण लड़कियां इस पार्टी क्लब से जोड़ी जाती थी। इस मामलें में यह भी सामने आया है कि डिप्रेशन के डॉक्टर द्वारा मरीज को इलाज के नाम पर गुमराह किया जाता था और एम डी ड्रग दवाई के तौर पर दिया जाता था। शुरुआत में यह महंगा नशा मुफ्त में दिया जाता है, लत लगने के बाद महंगा नशा खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था।इस पूरे नेक्सस में आरोपी युवाओ को चैन मार्केटिंग की तरह जोड़ते थे, वही पार्टी में बुलाने के लिए लड़कियों को मुफ्त में नशा मिलता था। लड़कियों की पार्टी में आकर्षण के तौर प रखा जाता था। आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद नशे की गिरफ्त में आये लड़के- लड़कियों को नशामुक्ति केंद्र भेजा गया है।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि सब्जी मंडी टीन शेड के पास थाना गोविन्दपुरा भोपाल में दो लडके जो ग्रे कलर की स्कूटी जिसका नंबर MP04-ZS-3785 पर बैठे है आगे वाली सीट पर बैठे लडके का हुलिया सफेद रंग की लाइन वाली शर्ट तथा नीले रंग का लोबर पहने हुए है जिसकी उम्र करीबन 20-25 साल होगी जो अपने पास एमडी पाउडर रखे है जो किसी ग्राहक को एमडी पाउडर देने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे है। वह अक्सर ग्राहको को एमडी पाउडर सप्लाई करते रहते है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियो द्वारा सूचना तस्दीक कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जहाँ मुखबिर द्वारा बताए अनुसार दो लडके ग्रे रंग की स्कूटी पर बैठे दिखाई दिये जिन्हे पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपियों से मिला एम डी पाउडर
पकड़े गए आरोपी सैफुद्दीन पिता रफीकउद्दीन उम्र 28 साल निवासी 9/10 गली नंबर 02 नूर प्रेस के पास भौईपुरा बुधवारा भोपाल और दूसरा आरोपी आशू उर्फ शाहरूख पिता नजमुल हसन उम्र 28 साल निवासी बागफरत अफजा गंली नं.06 ऐशबाग स्टेडियम के पास भोपाल का बताया। बाद ग्रे कलर की स्कूटी जिसका नंबर MP04-ZS-3785 की तलाशी ली गई जिसमें कुछ नही मिला । बाद दोनो संदेहियों की तलाशी लेने पर दोनो की पेंट की जेब से सफेद रंग की पन्नी में पाउडर जैसा पदार्थ मिला तथा एक मोबाइल फोन मिला। संदेहियो से मिले मादक पदार्थ के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा मादक पदार्थ एमडी पाउडर होना बताया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
