मध्य प्रदेश के नेताओं की राहुल गांधी के साथ बैठक टली, यह रही बड़ी वजह

mp election, congress

MP Congress Meeting Postponed : मध्य प्रदेश के कांग्रेस दिग्गजों की राहुल गांधी के साथ दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई है। पहले यह बैठक 24 मई को होने वाली थी। एक बार फिर बैठक स्थगित होने की वजह कर्नाटक में होने वाला मंत्रिमंडल का विस्तार बताई जा रही है।

होनी थी महत्वपूर्व बैठक 
मध्य प्रदेश के कांग्रेस दिग्गजों के साथ शुक्रवार की सुबह 11 बजे होने वाली राहुल गांधी की बैठक एक बार फिर टल गई है। दरअसल इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, कांग्रेस के तीन पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया सहित चारों सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तंखा, नकुलनाथ, राजमणि पटेल को उपस्थित होना था।इस बैठक में कांग्रेस में संगठन स्तर पर समन्वय को लेकर जिस तरह से आगे कार्य करना है, इस पर भी चर्चा होनी थी और उसके साथ-साथ कांग्रेस के वचन पत्र को भी विस्तारित रूप देना संभावित था। पिछले कुछ दिनों में कमलनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जनता के साथ जो वादे किए हैं, उन वादों पर भी विस्तार से चर्चा होनी थी। कुछ जिलों में रिक्त पदों को भरने को लेकर भी इसी बैठक में अंतिम मोहर लगनी थी।इसी के साथ साथ शुक्रवार को ही राहुल गांधी ने शाम 4 बजे राजस्थान कांग्रेस की बैठक भी बुलाई थी और शनिवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक होनी थी। लेकिन कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार करना है और मंत्रिमंडल विस्तार के समय किसी भी तरह का कोई असंतोष ना हो, इसे लेकर कांग्रेस का आलाकमान बेहद सतर्क है और वह किसी भी तरह की रिस्क लेना नहीं चाहता। इसीलिए फिलहाल इन बैठकों को टाल दिया गया है। जल्द ही इन बैठकों की आगे की तिथि घोषित की जाएगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews