भोपाल में मेट्रो ट्रेन का ट्रैक पर आगाज, मंगलवार को दौड़ेगी सुभाष नगर डिपो से RKMP तक

Bhopal Metro Project

BHOPAL  METRO TRAIN SAFETY TRIAL RUN : भोपाल में सोमवार को मेट्रो कोच का सेफ़्टी ट्रायल रन हुआ, हालांकि यह रन सिर्फ सुभाष डिपो में हुआ, मंगलवार को मेट्रो का यह रन डिपो से लेकर रानी कमलापति स्टेशन तक होगा, मेट्रो ट्रेन के तीन कोच गुजरात के सावली से आने के बाद इनकी कनेक्ट और टेस्टिंग की प्रोसेस पूरी की गई। सेफ़्टी ट्रायल रन के दौरान सुभाषनगर डिपो में बने इंस्पेक्शन बे लाइन (IBL) पर सीनियर इंजीनियर्स, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, सुपरवाइजर सहित 50 से ज्यादा लोगों की टीम ने इस काम को पूरा किया। मेट्रो कोच को कनेक्ट करने और टेस्टिंग करने का काम सुभाषनगर डिपो में तीन शिफ्ट में 24 घंटे चलता रहा। मेट्रो रेल के अलावा मेट्रो बनाने वाली एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी भी यहां पर मौजूद हैं।

[dgv_vimeo_video id=”868025583″]

गुजरात से आए थे कोच 

गुजरात के सांवली (बड़ोदरा) से करीबन 800 किलोमीटर का सफर तय कर भोपाल लाए गए तीन कोच एसेम्बल कर लिए गए है। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के अलावा सॉफ्टवेयर टेस्टिंग करने के बाद इसे सोमवार को डिपो में बने ट्रैक पर चलाकर भी देखा गया। यह टेस्टिंग सफल रही है और अब मेट्रो को शहरी ट्रैक पर लेकर आएंगे।मंगलवार को तीनों कोच सुभाष नगर डिपो से रानी कमलापति स्टेशन तक का सफर तय करेंगे।

2 अक्टूबर को हो सकता है फायनल ट्रायल रन
सेफ़्टी ट्रायल रन के बाद ट्रायल रन किया जाएगा, हालांकि मेट्रो नियमित वर्ष 2024 अप्रैल मे पटरियों पर दौड़ेगी लेकिन उससे पहले ट्रायल रन चलेगा,  इसके बाद फाइनल ट्रायल रन होगा। 2 अक्टूबर को फायनल ट्रायल रन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेट्रो में सफर भी करेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews