भोपाल-इंदौर में अगस्त-2023 से पहले दौड़ेगी मेट्रो, मंत्री ने दिए निर्देश

भोपाल-इंदौर में अगस्त-2023 से पहले दौड़ेगी मेट्रो, मंत्री ने दिए निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों में मेट्रो का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है| भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल निर्धारित समय अगस्त-2023 तक दौड़ने लगेगी| नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को मेट्रो रेल के कार्यों की समीक्षा के दौरान मेट्रो रेल निर्धारित समय अगस्त-2023 से पहले शुरू करने का लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए|

पिलर बनाने का कार्य शुरू
श्री सिंह ने कहा कि प्रमुख सचिव इसे व्यक्तिगत रूप से देखें, जिससे सभी कार्य समय-सीमा में पूरे हो सकें। बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से भोपाल और इंदौर मेट्रो के कार्यों के संबंध में जानकारी दी गयी। भोपाल मेट्रो रेल के लिये एम्स से पिलर बनाने का कार्य शुरू किया गया है। अभी तक 80 पिलर बन चुके हैं।

टेंडर जारी करने के निर्देश
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत 6 हजार 941 करोड़ और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की कुल लागत 7 हजार 580 करोड़ है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यों के लिये शेष टेंडर जल्द जारी करें। उन्होंने कहा कि इंदौर में भी कार्य शीघ्र शुरू किये जायें।

मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लायें
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मिनी स्मार्ट सिटी कार्यों में तेजी लायें। उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। श्री सिंह ने आयुक्त नगरीय प्रशासन को मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूरा करने में आ रही कठिनाइयों के संबंध में एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। प्रदेश में 13 मिनी स्मार्ट सिटी स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ काम नहीं हो रहा है, वहाँ की एजेंसी बदलें। एजेंसी नगरीय निकाय को बनाने पर विचार करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews