मिच्छामी दुक्कड़म् संवत्सरी महापर्व आज, सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं

मिच्छामी दुक्कड़म् संवत्सरी महापर्व आज, सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मिच्छामी दुक्कड़म् (Michhami Dukkadam) संवत्सरी महापर्व है। ये जैन धर्म का विशेष पर्व है जो पर्यूषण पर्व के समापन दिवस पर मनाया जाता है। जैन धर्म के अनुसार मिच्छामी का अर्थ क्षमा करना और दुक्कड़म का अर्थ गलतियों से हैं। इस दिन ये सभी से जाने-अनजाने की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

Moto E22 और Moto Edge 30 Neo जल्द होगा लॉन्च, लीक हुई स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी, यहाँ जानें

इस बार श्वेतांबर जैन समुदायों के मूर्तिपूजकों की आत्मशुद्धि पर्युषण पर्व 24 अगस्त से शुरू हुआ था। श्वेतांबर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से शुक्ल पक्ष की पंचमी और दिगंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी से चतुर्दशी तक इसे मनाते हैं। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन क्षमावाणी दिवस यानी मैत्री दिवस या संवत्सरी पर्व मनाते हैं और सभी एक-दूसरे से मिच्छामी दुक्कड़म कहकर अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। वहीं दिगंबर जैनियों के लिए यह पर्व आज यानी 31 अगस्त से शुरू हुआ है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु संतों की उपस्थिति में तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म समारोह मनाया जाएगा। मिच्छामी दुक्कड़म पर सीएम शिवराज ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा हैं कि ‘इस पावन पर्व के ध्येय की प्राप्ति एवं सबसे प्रेम करने का संकल्प लें।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews