CAB पर बोले मंत्री आरिफ अकील, ‘उनके बाप भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकते’

CAB पर बोले मंत्री आरिफ अकील, ‘उनके बाप भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकते’

भोपाल। नागरिकसा संशोधन बिल 2019 के दोनों सदनों में पास होने के बाद इस पर सियासी बयान आना भी शुरू हो गए हैं। मध्य प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री आरिफ अकील ने विवादास्पग बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘कोई बिल पास कर लो कोई कानून बना लो, इसे बनाने में सभी बुजुर्गों का खून शामिल है, तुम्हारे बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है, इनके बाप भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकते, हम यहां थे हम यहां मरेंगे भी तो यही दफन होंगे‌।’

दरअसल, ये शेर राहत इंदौरी का है जो बेहद प्रचलित है। अक्सर इस शेर को कई मौको पर नेताओं द्वारा कहते सुना गया है। नागरिकता संशोधन बिल पर कांग्रेस ने विरोध में वोट किया है। कांग्रेस मंत्री ने भी खुलकर इस मामले में अपनी राय मीडिया के सामने रखी है। वहीं, रेत खनन माफियाओं को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के आने के बाद से खनन माफियाओं पर लगाम लगी है। राज्य सरकार को पहले के मुकाबले ज्यादा रॉयल्टी मिल रही है। सीएम के इस एक्शन के लिए उनके फोटो की पूजा करनी चाहिए। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews