मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया उप तहसील भवन का भूमिपूजन, अपनों के बीच जाकर हुए भावुक

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया उप तहसील भवन का भूमिपूजन, अपनों के बीच जाकर हुए भावुक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरयावली में उप तहसील भवन का भूमिपूजन करने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने बचपन से जुड़ी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि नरयावली में मेरा बचपन गुजरा है, यही के गांव और गलियों में खेला, पढ़ा-लिखा और बड़ा हुआ हूं। इसलिए यहां आकर मुझे अपना बचपन याद आ जाता है, चाहे वह गुलाब कक्का की दुकान के पेड़े हो या बद्री जी की दुकान के समोसे, उनकी स्मृति में सारी चीजें ताजा है।

Satna News : महंगाई और बेरोजगारी को लेकर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

उन्होने कहा कि यहां के लोगों के सामने ही मैं बड़ा हुआ हूं, प्रदेश के लिए मैं मंत्री हूं लेकिन आपके लिए आपका गोविंद हूं। मंत्री गोविंद सिंह जी राजपूत ने उप तहसील भवन के भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि मेरे स्वागत के कई अवसर आए, जहां मेरा स्वागत भी हुआ और मैंने भी स्वागत किया, लेकिन यहां अपनों का अपनों के द्वारा किए गए स्वागत से मैं अभिभूत हुआ हूं। आपका स्नेह और प्यार ही मेरी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि नरयावली क्षेत्र के लोगों को अब तहसील संबंधी कार्य के लिए सागर नहीं जाना पड़ेगा। उप तहसील भवन बनने से किसानों के कई काम यही हो जाएंगे, जिससे उनके पैसों तथा समय की बचत होगी। 108.97 लाख की लागत से बनने वाला यह सुंदर भवन नरयावली विधानसभा की विकास यात्रा का नया अध्याय है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा पीला मोजक से खराब हुई फसलों का सर्वे करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि कलेक्टर तत्काल प्रभाव से पीला मोजेक से प्रभावित हुई फसलों का सर्वे करायें, ताकि किसानों को जल्द ही सहायता राशि प्राप्त हो सके।

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा परेशानी से मुक्त करने के लिए हर क्षेत्र में उप तहसील खोल कर उनकी परेशानी को कम करने का प्रयास किया गया है। इस उप तहसील में 2 दिन पटवारियों का अपने हल्का क्षेत्र में रहना अनिवार्य है, जो पटवारी ऐसा नहीं करता उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसलिए कार्यवाही से बचने के लिए अपने कार्य क्षेत्र के हल्का पर उपलब्ध रहे ताकि किसान परेशान ना हो। नरयावली नगर पंचायत तथा तहसील की मांग आने पर उन्होने आश्वासन दिया कि नरयावली के लिए नगर पंचायत तथा तहसील बनाने के लिए विधायक प्रदीप लारिया तथा हम साथ मिलकर प्रयास करेंगे जल्द ही यह सौगात भी नरयावली वासियों के लिए मिल जाएगी।

इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास की सरकार है। गांव-गांव में पक्की सड़कें, जन्म से लेकर, शिक्षा, स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाली संवेदनशील सरकार भाजपा सरकार है जिसमें हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाएं तथा हर किसी को लाभ पहुंचाया। नरयावली में उप तहसील भवन बनने से नरयावली वासियों की ओर से उन्होंने राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का धन्यवाद देते हुए कहा कि राजस्व मंत्री भी नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पले बढ़े हुए हैं इसलिए उनका भी विशेष लगाव और सहयोग नरयावली के विकास में मिलता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंत्री प्रतिनिधि गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रखती है, जिससे विकास निरंतर हो रहा है। सांसद राजबहादुर सिंह ने नरयावली की जनता को भरोसा दिलाया कि नरयावली का विकास और तेज गति से होगा, क्योंकि यहां की ताकत अब दुगनी हो गई है। जहां संघर्षशील विधायक आप का है तो वहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का साथ इस क्षेत्र के विकास में चार चांद लगा देगा। कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री द्वारा गरीबी रेखा के कार्ड वितरित किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सिंह, तहसीलदार एवं राजस्व अमला मौजूद रहा।

टप्पा तहसील की भूमि पूजन के अवसर पर जनपद अध्यक्ष तृप्ति सिंह लोधी, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव, पप्पू फुसकेले, प्रभु सिंह, चैनसिंह भापेल, नरेंद्र रावत, राघवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी, कृष्ण मुरारी यादव, कैलाश यादव, राजकुमार, अशोक सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, जनपद सदस्य अनिल पिपरा, गुलाब शाह, कल्लू राय, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, देवी सिंह, राजेश यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews