मंत्री की कांग्रेसियों को सलाह, बोले-‘आगे आना है तो गौर साहब से सीखें राजनीति’

Minister-jaivardhan-singh-said-learn-politics-from-babulal-gaur

भोपाल। मध्य प्रदेश के  नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेसियों को एक बड़ी सलाह दी है। एक कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री सिंह ने कहा कि अगर राजनीति में सफलता पानी है, आगे बढ़ना है तो गौर साहब की राह पर चलें। उनके अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर राजनीति में आगे जाना है तो हमे बाबूलाल गौर से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

दरअसल, मंत्री जयवर्धन सिंह राजधानी में एक भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उनके साथ मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल गौर, भाजपा विधायक कृष्णा गौर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि एक मंत्री के तौर पर मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मंच पर गौर साहब मौजूद हैं। वह जितने साल विधायक रहे हैं मेरी तो उतनी उम्र नहीं है। मैं 32 साल का हूं और वह तो 45 साल विधायक रहे हैं। वह मेरी पिता के बहुत घनिष्ठ मित्र हैं। और सिर्फ मैं ही नहीं यहां पर जो हर एक मेरा साथी हैं जो भी जनप्रतिनिधि हैं मैं आप सब से अर्ज करता हूं गौर साहब की कार्यशैली से, उनके व्यवहार से उनके 45 साल के अनुभव से हमको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। और अगर हम सब उनकी राह पर चलें तो हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। 

गौर बोले कमलनाथ पांच करोड़ के मालिक

वहीं, मंच पर मौजूद बाबूलाल गौर ने कहा कि मैं मंत्री का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। आप उस विभाग के मंत्री हैं जो मप्र में ढाई करोड़ आबादी वाले नागरिक आपकी विभाग में रहते हैं। मंत्री जी लोगों के लोकल सेल्फ गवर्नमेंट हैं। उन्होंने कहा कि एक सरकार देती उनके कमलनाथ जी हैं। और ढाई करोड़ जमता के मालिक हैं। बाकी पांच करोड़ के मालिक कमलनाथ जी हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews