कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री सारंग ने ली चुटकी, बोले-कलकत्ता के सेठ कमलनाथ संघर्ष नहीं कर सकते

कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री सारंग ने ली चुटकी, बोले-कलकत्ता के सेठ कमलनाथ संघर्ष नहीं कर सकते

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में कांग्रेस ने शनिवार दोपहर धरना, प्रदर्शन और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया| इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें भी कीं। प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है| वहीं मंत्री विशवास सारंग (Vishvas Sarang) का कहना है कि कांग्रेस के प्रदर्शन में गुंडे शामिल थे|उन्होंने कमलनाथ (Kamalnath) पर भी निशाना साधा|

रविवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर हमला बोला| उन्होंने कहा- कल प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के गुंडों ने मौहाल बिगाड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया। युवा कांग्रेस के गुंडों ने पहले पत्थर चलाए। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने गुंडों का नेतृत्व करने की सुपारी दी है। जो नेताओं ने प्रदर्शन किया वो गुंडे हैं। उन्हें पार्षद का टिकिट चाहिए।

कमलनाथ पर निशाना साधते हुए सारंग ने कहा कांग्रेस नेता कमलनाथ कार्यकर्ताओं को छोड़ दिल्ली चले गए क्योंकि वो संघर्ष नहीं कर सकते, जमीन पर उतरकर जनता की सेवा के लिए कुछ नहीं कर सकते| कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने कलकत्ता के सेठ कमलनाथ से क्या नहीं पूछना चाहिए कि वह क्यों चले गए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews