मंत्री विश्वास सारंग बोले, विजय मेवाड़ा के हत्यारों को मिले फांसी, अवैध निर्माणों पर चले बुलडोजर, कोई दोषी बचेगा नहीं

मंत्री ने कहा इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
MP Cabinet Minister Vishvas Sarang

MP Cabinet Minister Vishvas Sarang

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन में हुई विजय मेवाड़ा की हत्या के बाद हिंदूवादी संगठन गुस्से में हैं रविवार को उन्होंने पुलिस थाने का घेराव कर फरार मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की उधर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी कल मृतक के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी साथ ही भरोसा दिया कि दोषी बचेगा नहीं।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि घटना  बहुत ही वीभत्स है मैं स्वयं पीड़ित परिवार से मिला था जो मृतक थे वो बहुत ही होनहार युवा थे, एक गलत घटना को अंजाम दिया गया है, उन्होंने कहा कि हत्यारे को फांसी मिलना चाहिए।

अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर 

सारंग ने कहा आरोपियों के अवैध निर्माणों का भी मालूम चला है निचित ही उनकी जानकारी निकालकर उन पर बुलडोजर चलाया जायगा, बिना बात बिना किसी कारण के एक होनहार युवा की हत्या की गई जिसे सहन नहीं किया जाएगा हमने भी पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए है कि सख़्त से सख्त कार्रवाई हो, कानून को हाथ में लेने वाला व्यक्ति बचेगा नहीं।

संकट की इस घड़ी में सरकार मृतक के परिवार के साथ 

उन्होंने कहा मृतक परिवार के ऊपर बहुत बड़ा संकट आया है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन मृतक विजय की की दोनों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी हमने ली है, हम मृतक की पत्नी के रोजगार की व्यवस्था भी करेंगे, संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार विजय के परिवार के साथ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews