मोदी के लोकल वोकल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अभियान के लिए मंत्री जी का संकल्प

मोदी के लोकल वोकल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अभियान के लिए मंत्री जी का संकल्प

भोपाल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) के आह्वान ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में आगे बढ़ने की पहल मध्यप्रदेश में हुई है। मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बुधवार को अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब स्थानीय वस्तुओं के उपयोग और उपभोग को बढ़ावा देंगे ।

इसी के साथ डॉक्टर मिश्रा ने संविधान द्वारा निर्देशित नागरिक कर्तव्यों के पालन, समतामूलक समाज, राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ सर्वधर्म समभाव से प्रेरित राजनीति करने का संकल्प दिलाया। इसी के साथ कोविड-19 के लिए सामाजिक जागरूकता स्वास्थ्य एवं शिक्षा के अभियान को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना पर विजय पाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अभी मध्यप्रदेश में तकरीबन 2200 एक्टिव केसन लेकिन 5500 से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर वापस भी जा चुके हैं। मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट दाश में सबसे ज्यादा 63% हो गया है। नरोत्तम ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन सप्लाई की नई मशीनें खरीदने के टेंडर जल्द हो जाएंगे ।उन्होंने सागर मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं की जांच के लिए एक जांच दल तुरंत सागर भेजने के आदेश भी दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews