हुक्का बार पर छापा, हिन्दू संगठनों का हंगामा, नाबालिग लड़के-लड़कियां कर रहे थे पार्टी

हुक्का बार पर छापा, हिन्दू संगठनों का हंगामा, नाबालिग लड़के-लड़कियां कर रहे थे पार्टी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) के मालवीय नगर इलाके में स्थित जौहरी होटल में हुक्का लाउंज पार्टी (Hukka Lounge) को लेकर हंगामा हो गया| मौके पर हिंदू संगठनों ने नाबालिक लड़के लड़कियों को शराब परोसे जाने का आरोप भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने मामले में कार्रवाई की है| पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस और संगठन कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई|

जानकारी के मुताबिक, जौहरी होटल में शराब और हुक्का परोसे जाने की खबर के बाद हिंदू संगठनों ने हुक्का लाउज में हंगामा किया । संगठन के लोगों का आरोप है कि यहां नाबालिगों को शराब परोसी जा रही है| हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से पुलिस ने कुछ सामग्री बरामद की है|

संगठन के नेताओं ने शराब परोसने के आरोप लगाए हैं| मौके पर नाबालिग मिले| पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें नाबालिग लड़के और लड़कियां हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस द्वारा जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews