
Commission issues notice to CMHO
BHOPAL NEWS : छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में पुरानी गल्ला मंडी के पास चोरी करने वाले नाबालिग जेबकतरों के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है।
नाबालिगों की निकाली परेड
रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग जेबकतरों को रस्सी से बांध कर चोरी करना पाप है कहते हुये नाबालिगों की लोगों ने परेड निकाली। नाबालिग जेबकतरों की परेड निकालते समय लोगों ने उनके साथ मारपीट कर अमानवीयता भी की।
आयोग का नोटिस
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
