मिर्ची बाबा ने कराया मुंडन, कांग्रेस दफ्तर के सामने सड़क पर फफक-फफक कर रोते हुए उतरवाये सिर और दाढ़ी-मूंछ के बाल

मिर्ची बाबा ने कराया मुंडन, कांग्रेस दफ्तर के सामने सड़क पर फफक-फफक कर रोते हुए उतरवाये सिर और दाढ़ी-मूंछ के बाल

BHOPAL NEWS : रेप केस में कोर्ट से रिहा होकर जेल से बाहर आए मिर्ची बाबा ने शनिवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने अपने बाल मुंडवा लिए। फफक-फफक कर रोते हुए मिर्ची बाबा ने इस दौरान जमकर शिवराज सरकार को कोसा, बाबा अचानक कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचे और सड़क में ही बैठ गए, इसके बाद उनके साथ आए हज्जाम ने उनके बाल उतारने शुरू किए, बाबा के साथ ही कुछ पंडित भी मौके पर पहुंचे थे, इन पंडितों ने मुंडन के दौरान मं​​​​त्रोच्चार और शंखनाद किया। मिर्ची बाबा ने मुंडन कराने की वजह सीएम शिवराज सिंह को बताया। मिर्ची बाबा ने कहा कि ‘मैं निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर और बचपन से नागा हूं। आज मैं चिल्ला चिल्ला कर कहता हूं कि वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जनता डरेगी। लेकिन भारत का संन्यासी नहीं डरेगा।’

[dgv_vimeo_video id=”862687723″]

दूंगा कमलनाथ का साथ 

मिर्ची बाबा मुंडन के दौरान जमकर नाराज नजर आए उन्होंने सीएम शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, शिवराज ने घोटाले किए हैं। इस दौरान मिर्ची बाबा ने पूर्व सीएम कमलनाथ की तारीफ की। कहा कि उनके लिए प्रचार करूंगा। मिर्ची बाबा ने आगे कहा, मेरे ऊपर बलात्कारी होने का आरोप लगाया गया। जबकि मैं निर्दोष साबित हुआ। मेरे ऊपर लगे आरोपों का जवाब अब कौन देगा।  उन्होंने कहा, जिस तरीके से साधुओं को फंसाया जा रहा है। यह भारत का अपमान है। राष्ट्र का अपमान है। जो वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कर रहे हैं।

कांग्रेस के सामने करवाया मुंडन 

मिर्ची बाबा ने साफ कर दिया कि पीसीसी  मेरा घर है। यह मेरा द्वार है। विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस का साथ देने की बात कहते हुए मिर्ची बाबा ने कहा कि कमलनाथ ने संतों को पट्टे दिए। गौ माताओं के लिए गौशाला बनवाई। कभी संतों से द्वेष भावना नहीं रखी।  मध्यप्रदेश में जनता की अदालत लगेगी, जो सीएम शिवराज को जवाब देगी और सत्ता विहीन करेगी। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगा और कमलनाथ के लिए घर-घर जाकर वोट मागूंगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews