स्मृति ईरानी के लिए मिर्ची बाबा की डर्टी भाषा, बीजेपी भड़की

स्मृति ईरानी के लिए मिर्ची बाबा की डर्टी भाषा, बीजेपी भड़की

नितेंद्र शर्मा, मुरैना। मिर्ची बाबा (mirchi baba) हमेशा ही अपने बयाने के कारण चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पर निशाना साधा है। लेकिन इस दौरान वो भाषा की मर्यादा पूरी तरह भूल गए। भले ही जैसे भी राजनीतिक मतभेद हो लेकिन उन्होने जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है वो किसी भी महिला के लिए इस्तेमाल करना अनुचित है। इसे लेकर बीजेपी (bjp) ने कड़ा विरोध जताया है। बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिर्ची बाबा पर कार्रवाई करने की मांग की है।

MP Weather: 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम, इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आए दिन सुर्खियों में रहने वाले निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर वैराग्यान्द गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा ने इस बार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ज़ुबिन ईरानी को को आड़े हाथों लिया है। लेकिन इस दौरान वो भाषायी मर्यादा लांघ गए। उन्होने कहा कि ‘याद कीजिए जब रसोई गैस ₹400 की थी तब यही स्मृति ईरानी गैस सिलेंडर को लेकर सड़क पर …. डांस करती थीं। लेकिन आज की स्थिति में जब रसोई गैस इतनी महंगी हो गई है तब वही स्मृति ईरानी कहां चली गईं।’ इसे के साथ उन्होने उनकी बेटी को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ‘तुम्हारी बेटी गोआ में बियर बार चला रही है और गौमांस बेचने का लाइसेंस ले रखा है। धिक्कारता हूं तुम्हें एक भारत का संन्यासी होने के नाते’

मिर्ची बाबा यहीं नहीं रूके। उन्होने कहा कि ‘गैस महंगी है तब तुम नहीं बोलोगी, आग हमारे यहां गायों को घास नहीं मिल रही, तब तुम नहीं बोलोगी। राष्ट्रपति महोदया पूरे देश की राष्ट्रपति है किसी एक कही नहीं। उनका सम्मान हम करते हैं, ये आप हमें नहीं सिखाओगी। यदि कोई सत्य बोले तो आप उसके पीछे ईडी लगा देते हैं, सीबीआई लगा देते हैं, पुलिसवाले भेज देते हैं। इस तरह पुलिस से डराया जाता है कि कोई कुछ बोले नहीं। ये बंद करो और सत्य की आवाज बोलो। ये बोलो कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देश के प्रधानमंत्री ने दिया है लेकिन वो ऐसे शब्द बोलते हैं जिन्हें सुनकर भी तुम चुप रही। अब तुमने संतों को भी डराना शुरू कर दिया है लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।’ इसी तरह मिर्ची बाबा अन्य मुद्दों पर स्मृति ईरानी को घेरा, लेकिन इस दौरान वो बहुत की अमर्यादित भाषा का उपयोग करते रहे।

उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘किसी संन्यासी की ये भाषा नहीं हो सकती… ये कांग्रेसियों की महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता है। मिर्ची अभी भस्म नहीं हुई जो दिग्विजय सिंह की हार पर समाधि लेने वाला था… इसलिए धुआं अभी तक निकल रहा है। गृहमंत्री से आग्रह है कि इस ढोंगी पर कार्रवाई करें।’

[dgv_vimeo_video id=”735375409″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews