‘लापता’ कांग्रेस MLA बिसाहूलाल बैंगलोर से मिले, बोले-सरकार को पूरा समर्थन

‘लापता’ कांग्रेस MLA बिसाहूलाल बैंगलोर से मिले, बोले-सरकार को पूरा समर्थन

भोपाल।

एक हफ्ते से लापता कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बिसाहू लाल सिंह को आखिरकार कमलनाथ सरकार ने खोज निकाला है। साहू अबतक बैंगलूर में ही अटके हुए थे। कांग्रेस और सरकार से संपर्क होने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने दो मंत्रियों को बेंगलुरु भेजा। मंत्री सुरेंद्र बेंगलुरु-इंदौर की नियमित फ्लाइट से  बिसाहूलाल को लेकर इंदौर पहुंचे और यहां से मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल और गृहमंत्री बाला बच्चन उन्हे  लेकर प्रदेश सरकार के एयरक्राफ्ट से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

विधायक विसाहूलाल की आने की सूचना को पुख्ता करने के लिेए पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने फ्लाइट से अंदर से बिसाहूलाल सिंह के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। दोनों के शाम तक भोपाल पहुंचने की संभावना है। यहां वे सीधे सीएम से मुलाकात करेंगे। साहू के आने के बाद मिड नाइट पॉलिटिक्स को लेकर एक और बडा खुलासा हो सकता है।

मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने एक अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि वरिष्ठ विधायक बिसाहू लाल सिंह जी पिछले 3 दिनों से बेंगलुरु में भाजपा के चंगुल में फंसे हुए थे।बिसाहू लाल सिंह जी ने कहा कि मैं शुरू से ही कांग्रेस के साथ हूं और कांग्रेस के साथ ही रहूंगा और मेरा पूरा समर्थन कमलनाथ जी के साथ है।

बता दे किसाहू के गायब होने के बाद परिजनों ने भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया था कि 65 वर्षीय विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार दो मार्च की शाम से सिंह लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है। विधायक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दो मार्च की शाम पांच बजे भोपाल के मालवीय नगर स्थित अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे हैं।वही कांग्रेस विधायक हरदीप डंग और रघुराज कंसाना का अबतक पता नही चल पाया है।फिलहाल इनकी भी तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews