लापता आईटीआई छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान

-Missing-ITI-student-sucide-by-train

भोपाल। हबीबगंज जीआरपी ने लापता आईटीआई छात्र का रेलवे ट्रेक से शव बरामद कर किया है। उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। पुलिस को मृतक की जेब से सूसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लव यू ऑल तथा मूझे माफ करना लिखा है। हालांकि नोट में उसने खुदकुशी क्यों की इस बात का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। केस की जांच शुरु कर दी गई है। 

जानकारी के अनुसार शुभम चौधरी  डी मार्ट के पास दानिश नगर में अपने छोटे भाई पंकज चौधरी और दोस्त के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। वह आईटीआई का डिप्लोमा करने के बाद मंडीदीप की फैक्ट्री में इंटर्नशिप कर रहा था। छोटा भाई पंकज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। रविवार देर शाम को शुभम ने अपने भाई पंकज से कहा कि वह मार्केट से घूमकर आ रहा है। वह बाइक लेकर निकला, तो देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद भाई पंकज व अन्य रूम पार्टनर ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर उसका पता नहीं चल सका। इसी दौरान सोमवार को हबीबगंज जीआरपी ने मृतक के भाई के नंबर पर कॉल किया। मौके पर पहुंचकर उसके भाई ने शव की पहचान शुभम के रूप में की। पुलिस  ने मृतक की जेब से सूसाइड नोट बरामद किया था जिसमें उसने भाई का मोबाइल नंबर भी लिखा था। सूसाइड नोट में लव यू ऑल तथा मर्जी से जान देने की बात लिखी थी। 

लंबे समय से था परेशान

उसके भाई व रूम पार्टन ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से शुभम परेशान चल रहा था। परेशानी क्या थी इस बात जिक्र उसने किसी से नहीं किया था। शुभम के पिता शिक्षक हैं। वह घर में दूसरे नंबर का था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस पूरे माले की जांच में जुट गई है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews