प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह ने दिया यह सुझाव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह ने दिया यह सुझाव

भोपाल।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह(Digvijay singh) के छोटे भाई और कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman singh) कांग्रेस पार्टी को सुझाव दिया है कि यदि कांग्रेस(Congress) पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाती है तो कार्यकर्ताओं की समस्याएं और उनका रोष, दोनों शांत हो सकते हैं।खास बात ये है कि लक्ष्मण का बयान उस समय सामने आया है जब कांग्रेस में राज्ससभा चुनावों के ऐलान के बाद से घमासान मचा हुआ है, हर कोई अपनी दावेदारी ठोक रहा है, ऐसे में लक्ष्मण ने पीसीसी चीफ पर बयान देकर सियासी गलियारों और कांग्रेस में भी हलचल पैदा कर दी है।

इंदौर (indore) में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लक्ष्मण सिंह ने यह बात कही। लक्ष्मण सिंह ने कमलनाथ(Kamalnath) को कुशल और योग्य प्रशासक बताया लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि क्योंकि वे दोहरि जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनकी उम्र भी लगभग 72-73 साल है इसलिए यदि पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जाता है और वह पूरे प्रदेश का दौरा करता है तो फिर काफी हद तक समस्याएं दूर हो सकती हैं। लक्ष्मण सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि कमलनाथ को सत्ता का विकेंद्रीकरण करना चाहिए जैसा दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री काल में किया था। लक्ष्मण ने यह भी कहा कि सत्ता के विकेंद्रीकरण के अच्छे परिणाम निकले थे। लक्ष्मण ने यह भी कहा कि हो सकता है कि कमलनाथ ऐसा करना चाहते हो और पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों के लिए रुके हो। मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के कमलनाथ की किचिन कैबिनेट में अधिकारियों के होने की बात को लक्ष्मण सिंह ने खारिज किया और कहा कि सज्जन भाई भी कैबिनेट (cabinet)का हिस्सा है। मंत्री और अधिकारियों के काम अलग-अलग हैं। पूरे प्रदेश में सिर्फ अधिकारियों की चल रही है, ऐसा नहीं है। हमेशा मंत्री या विधायक जी चले ऐसा भी नहीं होता। पूरे प्रदेश में सिर्फ कानून की चल रही है। सिंधिया को अध्यक्ष बनाए जाने की बात पर वह बोले कि सिंधिया(Scindia) कोई नाराज नहीं है और वह पहले ही कह चुके हैं कि वह किसी भी पद के इच्छुक नहीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews