पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी बधाई, कहा- बीजेपी के आधार स्तंभों में से एक

Rameshwar Sharma

Lal Krishna Advani Bharat Ratn: भारत सरकार ने शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री रह चुके लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की। जिसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। जहां उन्होंने भारत रत्न दिए जाने पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी। जिसके बाद देशभर में उनके चाहने वालों की बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी।

बीजेपी के आधार स्तंभों में से एक लालकृष्ण आडवाणी

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने लिखा कि अपने आजीवन संघर्ष और परिश्रम से भाजपा संगठन को सुदृढ़ बनाकर पार्टी को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने वाले, भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभों में से एक लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने पर आत्मीय बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सम्मान श्रद्धेय आडवाणी जी के साथ उन करोड़ों राष्ट्रप्रेमियों का भी सम्मान है, जिन्होंने मनसा-वाचा-कर्मणा राष्ट्रीय प्रगति को ही अपना ध्येय मानकर कार्य किया। यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्राप्त अद्भुत गौरव भी है, जो पीढ़ियों को संगठन निष्ठा की प्रेरणा देगा।Lal Krishna Advani

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews