Bhopal Kotma MLA Sunil Saraf revolver video : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के वायरल वीडियो ने पूरे प्रदेश में खासी सुर्खियां बटोर ली है, अपने वीडियो से एक बार फिर विवादों में आए कोतमा विधायक सुनील सराफ़ ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है उन्होंने कहा है कि मैंने खिलौने वाली बंदूक से फायर किया था। बीजेपी हर जगह जल्दबाजी दिखाती है। मैं जांच के लिए तैयार हूं। जितने कारतूस मुझे इश्यू हुए उन सबका रिकॉर्ड मेरे पास है।
यह था मामला
दरअसल यह वीडियो एक जनवरी का है। विधायक सुनील सराफ़ ने अपने जन्मदिन पर घर पर कार्यक्रम रखा था। उनके इस समरो में स्थानीय लोगों के अलावा उनके दोस्त, कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, समारोह में सब नाच रहे थे अचानक जैसे ही ‘मैं हूं डॉन’ गाना बजा, विधायक सुनील नाचते हुए मंच पर पहुंचे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हर्ष फायर कर दिया। इस दौरान विधायक सराफ़ लगातार नाचते हुए अपनी रिवाल्वर हवा में लहरा रहे थे और फायर कर रहे थे, इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाया और कुछ देर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि जिस रिवाल्वर को लहराते हुए विधायक सराफ़ फायरिंग कर रहे थे वो उनकी खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर थी जो करीबन एक साल पहले ही लाइसेंस इशू होने के बाद खरीदी थी, मामला सामने आते ही मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना पर एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए है।
गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस विधायक का इस तरह पिस्टल लहराकर डांस करना गलत है। उन्होंने अनूपपुर SP जितेंद्र सिंह पवार को कार्रवाई के निर्देश दिए। SP ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुरुआती तौर पर वीडियो में फायर होते दिखाई दे रहा है। इस पर कोतमा थाने में केस दर्ज किया गया है। आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 9 के तहत केस दर्ज किया गया है।
