राजधानी में बढ़ी मोबाइल चोरी की वारदातें, 15 दिन में सामने आए 30 मामले

राजधानी में बढ़ी मोबाइल चोरी की वारदातें, 15 दिन में सामने आए 30 मामले

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में इन दिनों लगातार अपराध की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। मोबाइल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और बस में सफर करने या फिर मार्केट में खरीदारी करने के दौरान अधिकतर लोगों के मोबाइल गायब हो रहे हैं। भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने के दौरान अपने मोबाइल और अन्य सामानों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि 15 दिनों के अंदर 30 मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

भोपाल पुलिस के मुताबिक 15 दिन में 30 लोग मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करवा चुके हैं। ताजा मामला हनुमानगंज के रहने वाले एक बैंक असिस्टेंट मैनेजर के साथ हुआ। अपने दोस्त की शादी होने के चलते वह नर्मदा क्लब के पास से निकल रही बारात में नाच रहा था। इस दौरान किसी जेब कतरे ने मोबाइल में रखा आईफोन 13 चोरी कर लिया। इसके पहले एम्स अस्पताल की ओपीडी से भी एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया गया था।

मंगलवारा थाना क्षेत्र में भी पुल के नीचे से एक व्यक्ति की जेब से 10 हजार रुपए का मोबाइल चोरी चला गया। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर तो दर्ज की जा चुकी है लेकिन चोर के बारे में कोई भी सुराग फिलहाल हाथ नहीं लगा है। रोजाना हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस ने चेकिंग व्यवस्था बढ़ा दी है, लेकिन बदमाश अब सब्जी मंडी और अन्य बाजारों में एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews