भोपाल लव जिहाद मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से गिराया क्लब 90 का अवैध हिस्सा, किया सील

मंत्री विश्वास सारंग इस घटना पर नाराजगी जाता चुके हैं उन्होंने को घटना बहुत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया है इस मामले से जो भी जुड़ा है उसे बक्शा नहीं जायेगा , सजा का ऐसा उदाहरण पेश होगा कि आगे कोई ऐसी हिम्मत नहीं कर पायेगा, उन्होंने कहा हमरी भोली भाली बेटियों को गुमराह कर उसके माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने की सुनियोजित चाल अब यहांनहीं चलेगी।
Bhopal News

Bhopal News : राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आने के बाद अब सरकार ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यदव कह चुके हैं कि एक भी आरोपी नहीं बचेगा और उनके सहयोगी भी नहीं बचेंगे, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एक्शन रोल में आये भोपाल प्रशासन ने आज पहली ईंट गिरा दी यानि प्रशासन ने उस स्थान पर बुलडोजर चला दिया जहाँ आरोपी लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे

राजधानी भोपाल का क्लब 90 वही जगह है जहाँ हैवान लव जिहाद के जाल में फंसी हिंदू लड़कियों को ले जाते थे और अपना शिकार बनाते थे, क्लब 90 में बने प्राइवेट केबिन में इन लड़कियों का शारीरिक शोषण करते थे और फिर उसकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैक  मेल करते थे,   जाँच के बाद पुलिस ने क्लब 90 को सील कर दिया था और आज इसपर बुलडोजर चल गया और अवैध हिस्से को गिरा दिया गया

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने खंगाले सबूत 

आपको बता दें  प्राइवेट कॉलेज की छात्राओं के साथ लव जिहाद और शोषण के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है, आयोग ने इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की जिसने 3 से 5 मई तक भोपाल का दौरा किया, आज सुबह ही ये टीम कल्ब 90 पहुंची थी ।

पुलिस और प्रशासन एक्शन में 

आपको बता दें कि लव जिहाद के इस मामले में पांच पीड़िता पुलिस के सामने आ चुकी हैं , पुलिस ने चार आरोपियों फरहान खान, सैयद अली, साहिल और साद को गिरफ्तार कर लिया है, पांचवे की तलाश जारी है, घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन अलग अलग एंगल पर कर रहा है,  पुलिस की एसआईटी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, एसआईटी की जाँच में फरहान से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

आपत्तिजनक वीडियो फरहान पोर्न साइट पर बेचने वाला था

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फरहान छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो पोर्न साइट पर बेचने वाला था पुलिस को फरहान के मोबाइल में पोर्न साइट का लिंक भी मिला है, जाँच में मालूम चला कि फरहान के इस काम में अबरार और नबील दो अन्य युवक मदद करते थे, फरहान की गिरफ़्तारी के बाद से अबरार और नबील फरार हो गये हैं पुलिस इनकी तलाश का रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews