महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड व मारपीट, मतांतरण का बना रहे दबाव

महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड व मारपीट, मतांतरण का बना रहे दबाव

BHOPAL NEWS :  धार जिले के राजोद थानाक्षेत्र में एक महिला अधिकारी का अपहरण, मारपीट, छेड़छाड़ व मतांतरण का दवाब बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित उसका अपहरण कर झाबुआ जिला ले जा रहे थे। इसी बीच ग्राम पारा में जब महिला की नींद खुली तो पुकार लगाई। इस पर ग्रामीण आये तो आरोपित कार छोड़कर भाग गये। वहीं 100 डायल की मदद से महिला झाबुआ पहुंची।

आयोग का नोटिस 

घटना स्थल धार जिले का होने से झाबुआ जिले में शून्य पर कायमी कर प्रकरण राजोद थाना भेजा गया है। जहां बीते शनिवार को आरोपियों पर मारपीट, छेड़छाड, अपहरण सहित मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनिमय के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने एसपी, धार से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews