भोपाल में नाबालिग के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

भोपाल में नाबालिग के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal News : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसके बाद फरियाद की शिकायत पर छेड़खानी के साथ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके बाद टीम का गठन करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आइए जानते हैं विस्तार से…

जानें पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बैरागढ क्षेत्र में रहने वाली छात्रा को सोनू नाम का मनचला परेशान कर रहा था। बता दें कि छात्रा के घर के सामने कटिंग की दुकान पर काम करता था जो छात्रा को स्कूल व कोचिंग जाते समय परेशान कर बात करने के लिए दबाव बनाता था और छेड़खानी करता था। जिससे परेशान होकर छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई।

जांच में पुलिस

जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। वहीं, पुलिस ने मनचले सोनू पर छेड़खानी के साथ पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, मासूम छात्रा से दोस्ती कर ब्लैकमेल कर रहा था। हेयर कटिंग की दुकान पर काम करने वाले युवक ने अपनी पहचान छुपाकर गलत नाम बताया था। मामला लव जिहाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनू के विरुद्ध धारा 354 (डी), 506, 363 11/12 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews