कोरोना और लॉकडाउन के कारण बंद रेल्वे की मासिक टिकट सुविधा 1 जुलाई से फिर होगी शुरू

Summer Season Special train

Summer Season Special

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  1 जुलाई से रेलवे करीबन 27 महीने बाद 20 ट्रेन में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा शुरू करने जा रहा है। कोरोना के चलते यह सुविधा बंद कर दी गई थी। अब एक बार फिर रेल्वे ने यात्रिओं को राहत देते हुए इस सुविधा को शुरू कर दिया है। यह सुविधा दिल्ली, मुंबई, भोपाल रूट पर अप-डाउन करने वाले यात्रियों के लिए है। अब इन ट्रेनों में रोज सफ़र करने वालों को टिकट नहीं लेना पड़ेगा। इसके साथ ही रेल्वे 1 जुलाई से मेल, एक्सप्रेस ट्रेन में भी इसे लागू किया जाएगा। कोरोना और लॉकडाउन के कारण मार्च 2020 में रेलवे ने यह सुविधा बंद कर दी थी। मासिक सीजन टिकट धारकों को मेल, एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में यात्रा करने की अनुमति रहेगी।

यह भी पढ़ें….Gwalior पुलिस का शर्मनाक कारनामा, हाई कोर्ट ने दिये TI के खिलाफ FIR के निर्देश

इन ट्रेनों  में एमएसटी से यात्रा

ट्रेन 12415/।12416 इंदौर नई दिल्ली इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
ट्रेन नंबर 12961/12962 मुंबई सेंट्रल इंदौर मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट।
ट्रेन 19019/19020 बांद्रा टर्मिनस हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
ट्रेन 19323/19324 डॉ. आंबेडकरनगर- भोपाल।
ट्रेन नंबर 19339/19340 दाहोद भोपाल दाहोद एक्सप्रेस।
ट्रेन नंबर 19341/19342 नागदा बीना नागदा एक्सप्रेस।
ट्रेन नंबर 19345/19346 रतलाम भीलवाड़ा रतलाम डेमू एक्सप्रेस।
ट्रेन नंबर 19103/19104 रतलाम कोटा रतलाम मेमू एक्सप्रेस।
ट्रेन नंबर 19817/19818 रतलाम आगरा फोर्ट।
ट्रेन नंबर 19819/19820 वडोदरा कोटा वडोदरा एक्सप्रेस।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews