Hindi News

भोपाल के इन इलाकों में आज 6 घंटे रहेगी बिजली कटौती, सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा काम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
भोपाल के इन इलाकों में आज 6 घंटे रहेगी बिजली कटौती, सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा काम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। आज शुक्रवार 4 नंवबर को भोपाल के कई इलाकों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कटौती विभाग द्वारा संधारण कार्य हेतु की जाएगी। लगभग 25 इलाकों में यह बिजली कटौती की जा रही है जिससे निश्चित तौर पर वहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े..Teachers Recruitment : शिक्षकों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 20000 अभ्यर्थियों को लग सकता है झटका, 18527 पदों पर होनी है भर्ती, 17 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

जिन इलाकों में बिजली कटौती की जानी है नारियल खेड़ा, संत आसाराम नगर, गुलाबी नगर, प्रियदर्शनी, बृजविहार, 11 मील, फिरदौस नगर, आशिमा रॉयल सिटी, लैंड मार्क, किलोल पार्क, शारदा नगर, गौतम नगर व अन्य। चूंकि बिजली कटौती 6 घंटे के लिए की जानी है इसलिए बिजली विभाग ने रहवासियों को हिदायत दी है कि वे 9:00 बजे से पहले अपने सभी महत्वपूर्ण काम निपटा लें। आपको बता दें बिजली की यह कटौती संधारण कार्य के चलते इसलिए की जाती है ताकि किसी भी सूरत में जान माल की हानि ना हो।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !