Hindi News

 सरकारी बैंक का ऐलान, 400 दिन के FD पर मिलेगा 6.90% रिटर्न, 11 फरवरी से नई ब्याज दरें लागू

Published:
फरवरी में एक और बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई स्कीम भी शुरू की गई है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है?
 सरकारी बैंक का ऐलान, 400 दिन के FD पर मिलेगा 6.90% रिटर्न, 11 फरवरी से नई ब्याज दरें लागू

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में संशोधन किया है। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.60% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 444 दिन का नया स्लैब बैंक ने शुरू किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है। नए रेट्स 11 फरवरी से प्रभावी हो चुके हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 3.25% से लेकर 7.10% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि अतिरिक्त ब्याज केवल रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस पर ही लागू होते हैं। सुपर सीनियर सिटीजंस को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.75% एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर अधिकतम 7.35% है। समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में उतार-चढ़ाव होता रहता है। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन के स्लैब पर मिल रहा है। 400 दिन के टेन्योर पर बैंक 6.40% रिटर्न सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.90% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.15% ब्याज इसपर टेन्योर पर मिल रहा है। 1 साल के निवेश पर ग्राहक 6.30% ब्याज अर्जित कर सकते हैं। वहीं 3 महीने के निवेश पर 4.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

पहले कितना रिटर्न मिल रहा था?

5 दिसंबर 2025 को बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया था। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.30% तक ब्याज बैंक ऑफर करता था। सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के स्पेशल एफडी टेन्योर पर मिलता था। 271 दिन से लेकर 364 दिन के टेन्योर पर 6% ब्याज और 1 साल के मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 6.25% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा था। जबकि 3 साल से अधिक और 10 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर 5.90% रिटर्न मिलता था, जो अब बढ़कर 6% हो चुका है।

टेन्योर और ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 3%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 4.75%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 5.50%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.75%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 6.10%
  • 1 साल- 6.30%
  • 1 साल से अधिक और 399 दिन- 6.30%
  • 400 दिन- 6.45%
  • 401 दिन से लेकर 443 दिन- 6.30 %
  • 444 दिन- 6.60%
  • 445 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.30%
  • 2 साल से अधिक और 996 दिन- 6.25%
  • 997 दिन- 6.20%
  • 998 दिन से अधिक और 3 साल तक- 6.25%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !