मप्र में फिर मिले 300 से ज्यादा नए पॉजिटिव, इन जिलों में कोरोना ब्लास्ट

मप्र में फिर मिले 300 से ज्यादा नए पॉजिटिव, इन जिलों में कोरोना ब्लास्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संकट गहराता जा रहा है| लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद रोजाना बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं| पिछले 24 घंटे में 316 नए पॉजिटिव मिले हैं| कई जिलों में स्थिति चिंताजनक हालात हैं| खासकर ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में हो रहे कोरोना ब्लास्ट से सरकार की चिंता बढ़ गई है| इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को ग्वालियर और मुरैना के दौरे करेंगे|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11261 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 161 रिजेक्ट हो गए। वहीं 10945 नेगेटिव और 316 पॉजिटिव मिले। इन्हे मिलकर राज्य में अब को संक्रमित मरीजों की संख्या 16657 हो गई है। पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की कुल संख्या 638 हो गई है| वहीं 249 डिस्चार्ज के साथ स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 12481 पहुँच गया है। मध्य प्रदेश में 3538 एक्टिव केस हैं|

भोपाल में 57 ग्वालियर में 60 इंदौर में 44 शाजापुर में 11, खरगोन में आठ, खंडवा में आठ पॉजिटिव मिले। वहीं जबलपुर में 12 शिवपुरी और झाबुआ में 10 नए पॉजिटिव मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews