अब सामने आए ‘लापता’ कांग्रेस MLA कंसाना, सिंधिया के समर्थन में दिया बड़ा बयान

अब सामने आए ‘लापता’ कांग्रेस MLA कंसाना, सिंधिया के समर्थन में दिया बड़ा बयान

भोपाल।
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बिसाहुलाल सिंह के बाद एक हफ्ते से लापता कांग्रेस विधायक रघुराज सिंह कंसाना का भी पता चल गया है। कंसाना का कहना है कि उन्हें किसी ने बंधक नही बनाया।वे भ्रमण पर गए थे।वही उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी को मेरी जरूरत नहीं ।किसी के पास मेरे लिए समय नहीं है, सरकार के पास भी मिलने का समय नही है।

वही उन्होंने लंबे समय से नाराज चल रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बयान दिया है।कंसाना का कहना है कि कांग्रेस नहीं समझ रही किसकी वजह से सरकार बनी थी ।युवा नेतृत्व और युवा चेहरे को प्रदेश की जनता ने चुना था।लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।मैने भी उपेक्षा से दुखी होकर मोबाइल बंद किया था अभी फिलहाल मैं दिल्ली में हूं।हालांकि भोपाल कब आएंगे ये अभी उन्होंने साफ नही किया है, माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ उन्हें मनाने के लिए कुछ कैबिनेट मंत्रियों को दिल्ली भेज सकते है।

कंसाना के सामने आने के बाद सरकार ने राहत की सांस ली है लेकिन अब तक खतरा टला नही है।मंदसौर के सुवासरा से हरदीप डंग का अभी तक पता नही चल सका है। डंग के इस्तीफे को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।हालांकि बीते दिनों उनके पिता का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से प्रताडित होने की बात कही थी। राज्यसभा चुनाव और बजट सत्र नजदीक है, ऐसे में सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।इधर मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार विधायकों की खोज में जुटे है, एक के बाद एक बीजेपी नेताओं के घर तलाश ली जा रही है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अटेर से बीजेपी विधायक डॉ. अरविंद भदौरिया के घर पुलिस जा पहुंची और विधायक के बड़े भाई देवेंद्र भदौरिया को पूछताछ के लिए सीएसपी आनंद राय के कार्यालय में बुलाया गया था और भदौरिया को लेकर पूछताछ की गई थी। इस कार्रवाई के बाद भदौरिया ने स्टेटमेंट जारी किया था और पुलिस-सरकार जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया था। जिसकों लेकर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि बीजेपी नेताओं को बेवजह परेशान ना करे वरना सड़कों पर उतरेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews