
Bhopal News : मध्य प्रदेश के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, राजधानी भोपाल में स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के साथ उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा एमओयू किया गया। बता दें कि बायोटेक्नोलॉजी के सिलेबस में मेडिकल डायग्नोस्टिक्स विषय के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न मेडिकल उपकरणों का अध्ययन करना होता है। जिसमें एक्स-रे मशीन, ब्लड टेस्टिंग उपकरणों का अध्ययन, इलेक्ट्रोन माइक्रोस्कोप, MRI, आदि शामिल है। इसके अलावा, कई तरह के मेडिकल टेस्ट की जानकारी भी प्राप्त करनी होती है। इस दृष्टि से यह MOU विद्यार्थियों को बहुत लाभकारी होगा।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
इस दौरान चिरायु मेडिकल कॉलेज की ओर से ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलाजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंजली कान्हेरे एवं संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल सहित बायोटेक्नोलॉजी विभाग के समस्त फैकल्टी उपलब्ध थे। बता दें कि इस एमओयू के द्वारा संस्थान के विद्यार्थी ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और विजिट का लाभ उठा पाएंगे, जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सकेगा।
जानिए क्यों मनाया जाता राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
विज्ञान ने मानव सभ्यता के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विज्ञानी अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों से हमारे समाज में व्यापक परिवर्तन आया है। इसी कड़ी में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज की थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

