
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज (CM Shivraj) के निर्देश पर MP में कार्य में तेजी देखी जा रही है। लगातार लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच अब बड़ी कार्रवाई सीवरेज परियोजनाओं (sewerage projects) में लापरवाही बरतने पर की गई है। इस मामले में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रबंध संचालक निकुंज श्रीवास्तव ने विशेष निधि, केएफडब्ल्यू बैंक, वर्ल्ड बैंक और ADB के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही सीवरेज परियोजनाओं की भोतिक और वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। जिसमे उन्होंने तीन ठेकेदारों को निलंबित (Suspend) करने के निर्देश दिए हैं।
निकुंज श्रीवास्तव ने अपेक्षा के अनुसार कार्य मे प्रगति न होने पर सीवरेज परियोजना में तीन ठेकेदारों को निलंबित कर उनकी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। जिन ठेकेदारों को निलंबित करने केनिर्देश मिले है। उसमें डिण्डौरी में निर्माण एजेंसी चन्द्र निर्माण रायपुर तथा नेमावर में अनु इंफ्रा कन्ट्रेक्ट दिल्ली और मण्डलेश्वर में ईपीसीएल सूरत शामिल है।
Read More : SDM और सहायक आयुक्त पर गिरी गाज, सीएम शिवराज के अधिकारियों को निर्देश- तय हो जवाबदेही
वहीं उन्होंने सॉईखेड़ा में सीवरेज परियोजना निर्माण में हो रही देरी के लिए एजेंसी ईपीसीएल,सूरत को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। मामले में प्रबंध संचालक का कहना है कि जहॉ भी परियोजना के क्रियान्वयन में प्रगति लक्ष्य अनुसार नहीं हो रही हैं, वहॉ के ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड करें।
इसके साथ ही निकुंज श्रीवास्तव ने सीवरेज परियोजना का कार्य तेजी से होना चाहिए। प्रबंध और उप योजना प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि पाइप लाइन डालने के लिए रोड कटर से काटी जाए। साथ ही रोड रेस्टोरेशन के कार्य में गुणवत्ता लाए। परियोजना में रुकावट बन रहे मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इतना ही नहीं प्रबंध संचालक ने सीवरेज कनेक्शन बढ़ाने के लिए भी संबंधित निर्देश परियोजना प्रबंधकों को दिए हैं।
